फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा पर काला दिवस मनाने का ट्वीट करने वाला युवक गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोप है कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर लाक्षागृह हंडिया गांव निवासी कमलेश वर्मा द्वारा  ट्वीट किया गया था। उस ट्ववीट को आरोपी युवक द्वारा सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी को काला दिवस के रूप में मनाने का ट्वीट करने वाले युवक  को हंडिया पुलिस ने मंगलवार को  गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा दिवस को काला दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर लाक्षागृह हंडिया गांव निवासी कमलेश वर्मा द्वारा  ट्वीट किया गया था। उस ट्ववीट को आरोपी युवक द्वारा सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन



जिस पर गांव के ही विकास कुमार तिवारी द्वारा ट्वीट कर्ता से आपत्ति जताई गई तो उसने आक्रोशित होकर विकास के साथ भी बदसूलुकी किया। विकास कुमार की शिकायत पर हंडिया पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे  गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हंडिया थाने में ही उसके खिलाफ आठ अन्य अपराधिक मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें