फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में युवती के साथ ग्राम प्रधान ने साथियों संग किया ऐसा कांड, सह ना पाई वो

Wed, 14 Nov 2018 05:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के गड़वारा में पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान व उनके परिवार के लोगों की प्रताड़ना व छेड़छाड़ से सहमी युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। इस घटना से गांव में तनातनी का माहौल है। 
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की18 वर्षीय युवती सोमवार की शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि सुनसान स्थान पर ग्राम प्रधान राजेश सिंह, निर्भय सिंह, विकास सिंह, प्रमोद सिंह और उमाशंकर सिंह ने उसे रोक लिया। 

उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए धमकाने लगे। विरोध करने पर उसे मारापीटा और धमकाया कि यदि वह अपनी मां के साथ हुई छेड़खानी मामले में गवाही देगी तो उसे व उसके परिवार के लोगों को खत्म कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहां से बचकर वह घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। युवती धमकी से सहमी हुई थी। रात होने के कारण परिवार के लोगों ने कहीं शिकायत नहीं की। देर रात महिमा ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ अंतू ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें