फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बाइक समेत नदी में गिरा व्यापारी, डूबने से गई जान

Sun, 11 Feb 2024 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लालापुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से नंदा का पूरा कौशांबी को जोड़ने वाले पीपा पुल पर सुबह लगभग सात बजे हादसा हो गया। सरायअकिल के इसीपुर गांव निवासी महेंद्र (30) पुत्र देवराज लालापुर में मिर्च की फेरी लगाता था।
विज्ञापन
पीपापुल से युवक के नीचे गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से कौशांबी के नंदा के पूरा को जोड़ने के लिए यमुना नदी में पीपा का पुल बना है। रविवार सुबह कौशाम्बी से क्षेत्र में व्यापार के लिए आ रहा बाइक सवार व्यापारी पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ नदी में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर गोताखोरों की टीम ने एक घंटे बाद व्यापारी के शव को नदी से बाहर निकाला। मामला यमुना की बीच धारा में होने के कारण कौशांबी पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। मृतक लालापुर क्षेत्र में हरी मिर्च और सब्जी की फेरी करता था।

विज्ञापन













प्रतापपुर से कौशांबी के नंदा के पूरा को जोड़ने के लिए यमुना नदी में पीपा का पुल बना हुआ है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। इसी पुल से मध्य प्रदेश से कानपुर जाने वाले छोटे वाहन शहर प्रयागराज न जाकर कौशांबी से हाइवे पकड़ कर निकल जाते हैं। साथ ही सैकड़ों व्यापारी फल, सब्जी और गुड लेकर प्रतिदिन लालापुर, शंकरगढ़, जसरा मार्केट सहित आस-पास के गांव में फेरी करने के लिए आया जाया करते है।

विज्ञापन

रविवार को सुबह लगभग सात बजे महेंद्र पुत्र देवराज 30 वर्ष निवासी इसीपुर थाना सराय अकिल जनपद कौशांबी पीपा पुल से गुजर रहा था। पुल में बिछाई गई चकर्ड प्लेट उठी होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस की रेलिंग से टकराते हुए वह बाइक सहित नदी में जा गिरा। बाइक पीपा में जा फंसी और महेंद्र नदी के बीच में पानी में समा गया।

गोताखोरों ने काफी देर बाद बरामद किया शव

राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष लालापुर अजय मिश्र व सरायअकिल थानाध्यक्ष विनीत सिंह मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। इसके बाद व्यापारी की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा गया। लगभग एक घंटे बाद स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने व्यापारी का शव पीपा पुल के नीचे से खोज लिया। घटना की जानकारी पुलिस ने व्यापारी के परिजनों को भी दी। मामला यमुना की बीच धारा में होने के कारण कौशांबी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक लालापुर क्षेत्र में हरी मिर्च और सब्जी की फेरी की काम किया करता था। घटना की वजह से पीपा पुल पर कुछ देर तक आवागमन बंद रहा। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

पीपा पुल की रेलिंग के नाम पर लगाए गए थे केवल दो तार
 
कौंशांबी से लालापुर क्षेत्र में आने जाने के लिए यमुना नदी में बनाए गए पीपा पुल की रेलिंग पर केवल दो तार लगाया गया था। दस से पंद्रह फिट की दूरी पर रेलिंग के नाम पर खड़े खंभों के बीच केवल दो तार ही लगे हुए थे। लोगों को कहना है कि यदि रेलिंग दुरुस्त होती तो हादसा टल सकता था। पुल पर बिछाई गई चार्चट प्लेट भी कई स्थान पर उठी है। बाइक सवार इससे बचने के चक्कर में अक्सर कट मारते हुए निकलते है। दोनों तरफ को जोड़ने के लिए बने पीपा पुल पर दिनभर वाहनों को आवागमन बना रहता है। इसके बाद भी विभाग की और से इसकी मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों को भी बेरोकटोक प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें