फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा : अवैध संबंध में हुई थी युवक की हत्या, प्रेमिका के पति ने पुलिस को बताया चौंकाने वाला रहस्य

Sun, 27 Mar 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उसकी गुमशुदगी 23 मार्च को रत्नागिरि के खेड़ स्टेशन में दर्ज थी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो वह आए और फिर कपड़ों व फोटो से मृतक की पहचान की। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगालने पर कुछ संदिग्ध नंबरों का पता चला।
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घूरपुर में होली के दिन युवक की हत्या अवैध संबंध में की गई थी। युवक मुंबई का रहने वाला था, जिसका एक महिला से अवैध संबंध था। महिला के पति को इसकी भनक लग गई थी। जिसने साजिश के तहत उसे बुलाया और फिर अपने मामा के साथ मिलकर घूरपुर में भीटा पहाड़ी पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन



भीटा पहाड़ी पर 20 मार्च की सुबह 10 बजे 25 वर्षीय युवक का शव मिला था। काफी कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई थी। उसकी टीशर्ट पर मुंबई गोरेगांव वेस्ट स्थित होम डेकोर कंपनी भंडारी सर्कल का लोगो छपा था। कंपनी में संपर्क करने पर पता चला कि उसके एक कर्मचारी का बेटा कृष्णा मोरे कुछ दिनों से गायब है।


उसकी गुमशुदगी 23 मार्च को रत्नागिरि के खेड़ स्टेशन में दर्ज थी। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो वह आए और फिर कपड़ों व फोटो से मृतक की पहचान की। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट खंगालने पर कुछ संदिग्ध नंबरों का पता चला। जिनकी छानबीन में होलागढ़ के बृजकुमार मिश्रा उर्फ  शुभम मिश्रा का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाकर किया कत्ल
पुलिस के मुताबिक, बृज कुमार की पत्नी की मां व अन्य परिजन महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। वहीं आने जाने के दौरान ही उसकी मुलाकात कृष्णा से हुई और फिर दोनों संपर्क में आ गए। दोनों में करीबी बढ़ती गई और इससे बृजकुमार व उसकी पत्नी के रिश्ते बिगड़ने लगे। पता चलने पर बृजकुमार ने उसे समझाया, यहां तक कि फोन भी छीन लिया लेकिन वह नहीं मानी।


फोन के जरिए ही उसने नंबर मिलने पर कृष्णा को भी मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद ही उसने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। पत्नी से मिलाने के बहाने बुलाकर उसे छिवकी से बाइक पर बैठाकर घूरपुर, भीटा पहाड़ी पर ले गया। जहां ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या करने के बाद शव पानी भरी खदान में फेंककर भाग निकला। इस हत्याकांड में उसके साथ उसका मामा सतीश पाठक निवासी जसरा, घूरपुर भी शामिल रहा।


मृतक का मोबाइल फोन व पहचान पत्र आरोपी के घर से बरामद हुआ है। सीडीआर व अन्य माध्यमों से की गई जांच में भी घटना में उसकी संलिप्तता की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें