खेत का चल रहे मुकदमे में विपक्षियों ने गोली मार कर हत्या किए
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता चार भाई हैं। जिसमें शिवनाथ पटेल के पांच पुत्र हैं, उसके बाद स्वार्गीय विश्वनाथ के एक मात्र पुत्र हैं। कालूराम के एक पुत्र हैं। राम दुलार का भी एक लडका है। चार लोगों में तीन बीघा जमीन है। विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल के पास पन्द्रह बिस्वा जमीन खानगी बंटवारे में मिली है। खेत के कुछ हिस्से पर चकबंदी में मुकदमा गांव के राकेश कुमार पटेल आदि से चल रहा है।
आरोप है कि जिसमें गांव के प्रधान नीलम पटेल के पति रामबाबू पटेल का सह प्राप्त है। उसी में विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल की हत्या कर के चार लोग भागे हैं। मौके पर डाॅग स्क्वायड फोरेंसिक टीम जांच करके चली गई। मृतक विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल निःसंतान थे। वह अपने पिता के एकलौते पुत्र थे। चार बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। भाई विजय बहादुर की मौत की सूचना पर बहनें राजकली, शांति देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, माता राम देयी, पत्नी सुमन देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक की पत्नी ने प्रधान पति सहित दर्ज कराया चार के खिलाफ मुकदमा
मृतक विजय बहादुर की पत्नी सुमन देवी ने मऊआइमा थाने में गांव के प्रधान नीलम देवी पति राम बाबू पटेल पुत्र लाल चन्द, सालिकराम पटेल पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद, राकेश कुमार पटेल और प्रशांत कुमार पटेल पुत्रगण हरिहर प्रसाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक विजय बहादुर उर्फ मलखान पटेल के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने राकेश कुमार और एक अन्य को हिरासत में ले कर पूछ ताछ कर रही है। एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कतिपय लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।