फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुणे के लिए निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया थाना क्षेत्र के उपरदहां गांव निवासी संजय सिंह (27) पुत्र सालिकराम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पिता सालिकराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा संजय बीते मंगलवार को अपने दो साथियों के साथ पुणे जाने के लिए घर से निकला था। देर रात उसके साथियों ने घर आकर सूचना दी कि संजय की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि शव रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। इससे परिवार को संदेह है कि उसकी हत्या की गई।
वहीं, कोतवाल हंडिया नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक के बगल में मिला है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है, मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें