फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला बस चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के खानपुर में मंगलवार आधी रात बाद बस चालक का शव घर में पंखे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा। परिजनों ने बताया कि कलह के चलते पत्नी मुंबई चली गई थी। इसके बाद से बस चालक परेशान रहता था।
विज्ञापन

खानपुर के लवकुश विश्वकर्मा (53) पारिवारिक कलह से काफी दिनों से त्रस्त था। बताया जाता है कि पत्नी विवाद के बाद दोनों बच्चों को साथ लेकर मुंबई चली गई। तभी से लवकुश तनाव में रहता था। मंगलवार रात वह सोने के लिए कमरे में गया। बुधवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो घर वाले जगाने गए। कमरे में जाते ही अंदर का मंजर देख घर वाले दंग रह गए। लवकुश अंदर फंदे से झूल रहा था। शोर सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
सिरसा चौकी इंचार्ज अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। जांच में भी पारिवारिक कलह का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें