फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर पलटने से दबा चालक, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की जोताई कर बृहस्पतिवार रात आठ बजे घर लौट रहे चालक का ट्रैक्टर मेड़ पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। रात भर उसका शव ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सुबह पांच बजे खेत के बगल से गुजर रहे मनरेगा मजदूरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार लाक्षागृह घाट पर कर दिया।
विज्ञापन

सराय ममरेज थाना क्षेत्र के कटेहरी गांव निवासी उमाशंकर पटेल का सबसे छोटा बेटा सौरभ पटेल घर पर रहकर खेती करता था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह अपने खेत की जोताई करने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। गांव के पास ऊंचे मेड़ पर चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे ही सौरभ दब गया। रात में हुई घटना का किसी को पता नहीं चल सका। जिस वजह से चालक पूरी रात ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा।
शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे मनरेगा के लिए जा रहे गांव के मजदूरों की नजर ट्रैक्टर के नीचे पड़े युवक पर पड़ी। मजदूरों ने गांव वालों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देख पिता उमाशंकर पटेल बेसुध हो गए। ग्रामीणों के अनुसार पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें