फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: पुलिस-प्रशासन की लापरवाही ने ले ली एक जान, चाइनीज मंझे की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 29 Jul 2021 03:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

घटना नए यमुना पुल पर हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जब तक अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। मृतक राजकीय संप्रेक्षण गृह खुल्दाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
चाइनीज मंझा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में पुलिस और प्रशासन की लापरवाही ने आखिरकार एक जान ले ही ली। रोक के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मंझे की चपेट में आने से तीरथ नाथ (38) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना नए यमुना पुल पर हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जब तक अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। मृतक राजकीय संप्रेक्षण गृह खुल्दाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह इन दिनों घूरपुर में मकान बनवा रहा था और वहीं से लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कीडगंज पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि मौत चाइनीज मंझे की वजह से हुई है। अजीबोगरीब तर्क देते हुए कीडगंज इंस्पेक्टर सुनील वाजपेयी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि बगल से गुजर रहे एक राहगीर ने मृतक के गले में फंसे मंझे को हाथ से तोड़कर अलग किया है। ऐसे में यह चाइनीज मंझा नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें