फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का दरवाजा खोलते ही मां रह गई सन्न, बेटी ने प्रेमी संग लगा ली थी फांसी

Wed, 20 Mar 2019 12:55 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, नितिन सरोज (इनसेट)
विज्ञापन

प्रेमिका की मंगनी होने की खबर के बाद प्रेमी युगल एक साथ फांसी पर झूल गए। रिश्तेदारी से लौटी प्रेमिका की मां दोनों के शव देखकर चीख पड़ी। लोगों ने शवों को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत फांसी पर लटकने से होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर खास निवासी विधवा विमला शर्मा सोमवार को अपनी बहन समला के घर सराय आनादेव किसी आयोजन में शामिल होने गई थी। घर पर बेटी रेनू शर्मा (19) व बीमार बेटा अरविंद शर्मा ही मौजूद थे। रात करीब आठ बजे विमला घर लौटी। भीतर घुसते ही नजारा देख वह सन्न रह गई। 

चारपाई पर उसकी बेटी रेनू मृत पड़ी थी। जबकि पड़ोस के रहने वाले नितिन सरोज (19) पुत्र शंभूनाथ सरोज का शव फंदे से लटक रहा था। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। नितिन सरोज के परिजन भी आ गए। मामले की जानकारी पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


शंभूनाथ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था। वह शादी करना चाहते थे, लेकिन समाज व जाति बिरादरी के चलते यह संभव नहीं था। रेनू की मंगलवार को मंगनी होनी थी। जिसके चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

जेठवारा थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चूंकि विमला के घर पर कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है। जो दोनों के साथ किसी प्रकार की घटना को अंजाम देता। हर बिंदुओं की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें