फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय

Wed, 20 Mar 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ मेला क्षेत्र से अधिकांश पुलिस बल के वापस लौट जाने से चोरों की सक्रियता काफी अधिक बढ़ गई है। खुले में पड़े तमाम कीमती उपकरणों को चोरों ने निशाना बनना शुरू कर दिया है। कुंभ इलाके में लगे सौ से अधिक वाई-फाई ज्वांइटर खोल चोर खोल ले गए। इनकी कुल कीमत करीब सवा लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

विज्ञापन


कंपनी की ओर से दारागंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कुंभ क्षेत्र में वाई-फाई मुहैया कराने को दो सौ से अधिक ज्वाइंट एवं पीआईई इंजेक्टर पूरे मेला क्षेत्र में लगाए गए थे। पांच मार्च के बाद इनको हटवाया जाना था। कंपनी के साइट इंजीनियर नीलेश पांडेय ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को जब उसे हटाने कर्मचारी पहुंचे तब पूरे मेला क्षेत्र से कुल 109 ज्वांइट एवं पीआईई इंजेक्टर लापता थे। उन्होंने इनकी कुल कीमत करीब सवा लाख रुपये से ऊपर की बताई। कीमती उपकरणों के चोरी होने की सूचना दारागंज, झूंसी एवं शिवकुटी थाने में दी गई। दारागंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें