मक्के में मौजूद प्रोटीन एवं दही बनाने की प्रक्रिया पर अध्ययन करते शोधार्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
नैनो खाद व लेजर तकनीकी के इस्तेमाल से बढ़ाई गुणवत्ता
मक्के में प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी 22 से 100 फीसदी तक बढ़ाने में सफलता मिली है। इसके लिए मक्के की फसल में सिलिकन डाई ऑक्साइड एवं आयरन डाई ऑक्साइड नैनो खाद की अलग-अलग सांद्रता का पांच वर्षों तक इस्तेमाल किया गया। इसमें सिलिकन डाई ऑक्साइट खाद इविवि में ही तैयार की गई है। इसके अलावा अध्ययन में अत्याधुनिक कन्फोकल माइक्रो रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का इस्तेमाल किया गया ताकि इस दौरान किसी तरह का साइड इफेक्ट न होने पाए। प्रो.उत्तम के अनुसार इस तकनीकी के माध्यम से महत्वपूर्ण जैविक यौगिकों का विश्लेषण गैर विनाशकारी तकनीकी द्वारा किया गया। इससे आशानुरूप परिणाम प्राप्त हुए और प्रोटीन तथा अन्य अवयवों में 22 से 100 प्रतिशत तक वृद्धि पाई गई।
एक बाउल दही में मिला नौ ग्राम तक प्रोटीन
प्रो.उत्तम के मुताबिक आमतौर एक बाउल दही में तीन से छह ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है लेकिन मक्कायुक्त दही में तीन से नौ ग्राम तक प्रोटीन मिला है। उन्होंने कहा कि मक्के व दही में पाए जाने प्रोटीन की गुणवत्ता बढ़ाने में भी सफलता मिली है। इससे सुपर फूड तैयार किए जा सकेंगे। इसमें और सुधार के लिए शोध जारी है। उनका कहना है कि प्रोटीन भी कई तरह के होते हैं। ये दिल, मस्तिष्क, त्चचा आदि को मजबूत करने में सहायक होते हैं। इसे देखते हुए अलग-अलग तरह के प्रोटीन पर भी शोध किया जा रहा है। यह भी कह सकते हैं कि सुपर फूड को स्मार्ट फूड बनाने की दिशा में शोध हो रहा है। मक्के से पनीर व चीज बनाने पर भी काम किया जा रहा है। इससे संबंधित डाटा के अध्ययन के लिए एआई और मशीनी भाषा का उपयोग किया जा रहा है।
मक्का उत्पादन में चौथे नंबर पर है भारत
मक्के की खेती बंजर भूमि में भी हो जाती है। सिंचाई के लिए अधिक पानी की जरूरत नहीं होती। इसी वजह से भारत के ज्यादातर हिस्से में इसका उत्पादन होता है। मक्का उत्पादन में भारत का विश्व में चौथा स्थान है। ऐसे में इससे दूध, दही समेत अन्य उत्पाद बाजार में आने से मक्के की मांग बढ़ेगी जो किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े
- 2022 में कहा गया था कि एक व्यक्ति को रोजाना 50 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है जो 2024 में बढ़कर 60 से 70 ग्राम हो गई
- सक्षम व्यक्ति भी अधिकतम 50 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर पा पाता है
- खाद्यान्नों में पाए जाने वाले प्रोटीन में 50 से 60 फीसदी ही अमीनो एसिड बना पाते हैं
- शोध में मक्का को प्रोटीन का प्रमुख स्रोत व दूध का विकल्प बनने की संभावना दिखी