लोहगरा में महिला की मौत के बाद मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या का प्रयास
बारा थाना के लोहगरा बाजार में चाकू से अपने को घायल कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पति ने बताया कि शादी के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई संतान नहीं थी, पति-पत्नी में बच्चे को लेकर अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को वह अपनी साली और पत्नी से कांफ्रेंस में बात कर रहा था। उसके बाद ही फोन बंद हो गया और घटना घट गई। वह तीन माह से पत्नी को लेकर लोहगरा में रह रहा है। लगभग एक वर्ष पहले भी वह अपनी नश काट कर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन समय से जानकारी होने पर बचा लिया गया था।
गले में मारा चाकू
मृतका ने चाकू अपने गले में मारा था। इंस्पेक्टर बारा विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के पहले दरवाजा तोड़ दिया गया था। चाकू उसके गले में घुसा था और खून बह रहा था।
भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका के भाई रवि शुक्ला पुत्र राम जी शुक्ला निवासी एकौनी थाना कौंधियारा ने पति सहित सास,ससुर,जेठ जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है तथा मकान मालिक सहित अन्य पर हत्या की साज़िश करने की बात कही है।