फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले, पहली बार कुंभ के पहले गंगा पूजन के लिए आए कोई पीएम

Mon, 17 Dec 2018 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि यह  पहला मौका है कि जब कोई प्रधानमंत्री कुंभ  मेला शुरू होने से पूर्व गंगा पूजन के लिए प्रयागराज आए। उन्होंने पीएम की वजह से ही यूनेस्को की विश्व धरोहर में कुंभ शामिल  हुआ। वर्षों से बंद अक्षयवट को आम जनता के लिए खोलने की अनुमति प्रधानमंत्री जी ने दी है। यह ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य व दिव्य कुंभ की सोच है।
विज्ञापन


योगी  ने कहा कि यह तय है कि यह कुंभ भव्यता व दिव्यता के लिए जाना जाएगा। पीएम मोदी ने आज गंगा का पूजन कर कुंभ का औपचारिक आगाज कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक दिन पूर्व ही 70 देशों के राजनायिकों ने पहली बार कुंभ मेले की तैयारियां देखी। सभी ने इस आयोजन की तैयारियों को अदभुत बताया। राजनायिकों ने अपने-अपने देश  में जाकर वहां के लोगों से कुंभ में आने का न्यौता देने की भी बात कही है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ही कुंभ को नई गरिमा दी। मानवता के सबसे बड़े संदेश के रूप में यह कुंभ जाना जाएगा। प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कुंभ के सभी आयोजनों को नई ऊंचाईयां प्रदान करने का काम करेगी। महज सात मिनट के भाषण में सीएम योगी  ने कुंभ और उससे जुड़ी तैयारियों पर भी चर्चा  की। इस दौरान प्रधानमंत्री  मोदी ने  मेकिंग ऑफ कुंभ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें