फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जिम्मेदारी है, फिर से मोदी की बारी है

Mon, 17 Dec 2018 12:53 AM IST
दुर्गेश pandey अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
केशव - फोटो : SELF
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी के आगमन के पूर्व जनसभा में माइक थाम लिया। उनके मंच तक आने को लेकर उन्होंने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। केशव ने भारत माता की जयकारे के साथ जय श्री  राम का उद्बोधन भी वहां लोगों से करवाया। पीएम के आने के बाद उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला  मौका है कि जब केंद्र सरकार ने कुंभ मेले के लिए अपना खजाना खोल दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कुंभ को एक नई पहचान दी। तमाम देशों में जाकर लोगों को कुंभ में आने का न्यौता दिया। सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, पूरे प्रदेश भर में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार धन की कमी नहीं होने दे रही है। कहा कि अब प्रयाग की पावन धरा संकल्प की धरा है। यहां का जनमानस पीएम और सीएम का ऋणी है। यह कर्ज जनता वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाकर ऋण मुक्त होने का कार्य करेगी।

 ऐसे में हम यूपी वालों की जिम्मेदारी है कि अगली बार फिर से पीएम मोदी को देश की कमान सौंपी जाए। इसके पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी कहा कि पीएम और सीएम के नेतृत्व में प्रयागराज में विकास की गंगा बह रही है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वर्ष 2019 में एक बार फिर से पीएम मोदी को देश की कमान सौंपी जाए।  2019 भाजपा का है और भाजपा का ही रहेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी कुंभ की महिमा का मंडन किया।  कहा कि प्रयागराज के हर बच्चे को गर्व होना चाहिए कि दुनिया का सबसे बड़ा मेला  उनकी  संगमनगरी में लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें