फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : योगी सरकार द्वारा नवरात्रि एवं रामनवमी पर सरकारी आयोजन कराने की अधिसूचना को हाईकोर्ट में चुनौती

Fri, 24 Mar 2023 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी में योगी सरकार द्वारा नवरात्रि और रामनवमी पर सरकारी स्तर पर आयोजन कराने के लिए जारी 10 मार्च की अधिसूचना को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। सरकारी स्तर पर आयोजन कराए जाने और जिलों को एक-एक लाख रुपए दिए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में योगी सरकार द्वारा नवरात्रि और रामनवमी पर सरकारी स्तर पर आयोजन कराने के लिए जारी 10 मार्च की अधिसूचना को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। सरकारी स्तर पर आयोजन कराए जाने और जिलों को एक-एक लाख रुपए दिए जाने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। जनहित याचिका में नोटिफिकेशन को रद्द किए जाने और इसे जारी करने वाले प्रमुख सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट इस जनहित याचिका पर 28 मार्च को सुनवाई करेगी। आजमगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता राजीव यादव ने जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के वकील ने इस पीआईएल को आज एक्टिंग चीफ जस्टिस प्रीतिकर दिवाकर की कोर्ट में सुनवाई करने के लिए मेंशन किया। परंतु कोर्ट ने कहा कि वह इस याचिका पर 28 मार्च को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें