फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: योगेश यादव बनाए गए सपा के नए जिलाध्यक्ष, इफ्तेखार को महानगर की कमान

Tue, 25 Aug 2020 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : yogesh yadav District president sp prayagraj. - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

एक वर्ष के इंतजार के बाद सपा की ओर से सोमवार को जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई। लंबे समय से महानगर महामंत्री की कमान संभालने वाले योगेश कुमार यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मो. इफ्तेखार हुसैन को फिर से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास यह कि प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में जिला महामंत्री और दो उपाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद कई जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो गया लेकिन प्रयागराज में कार्यकर्ताओं का इंतजार लंबा खींच गया। इससे कई दावेदारों के सामने आने के बाद गुटबाजी समेत कई अन्य तरह की आशंकाएं उठने लगी थीं। चूंकि 2022 में विधानसभा चुनाव होना है।

ऐसे में कार्यकारिणी का गठन नहीं होने से चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठने लगे थे तथा कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही। हालांकि सोमवार को सभी तरह की अटकलें खत्म हो गईं। महानगर इकाई में 12 वर्ष से लगातार महामंत्री रहे योगेश यादव जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे पहले वह जिला सचिव तथा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


विगत चुनावों में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। संगठन में लंबे समय से काम करने के अनुभव तथा पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में मिला है। इनके साथ युवा नेता संदीप पटेल को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रामसुमेर पाल और अनिल यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि रामसुमेर पार्टी में फूलपुर विधानसभा के अध्यक्ष तथा अनिल यादव सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष एवं बहरिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं।

सामाजिक समीकरण को साधते हुए तथा पार्टी में सक्रियता को देखते हुए इफ्तेखार को दोबारा महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। योगेश और इफ्तेखार  हुसैन ने बताया कि सभी की राय के बाद कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा। दोनों नेताओं का कहना है कि 2022 के चुनाव में बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने के लक्ष्य तथा पार्टी की नीतियों को लेकर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, महानगर प्रवक्ता सै.मो.अस्करी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें