prayagraj news
- फोटो : prayagraj
घर की बजाय पार्क में कई लोगों के साथ योग करने पहुंच गए महानगर अध्यक्ष
योग दिवस के एक दिन पूर्व ही गणेश केसरवानी ने सभी भाजपा पदाधिकारियों से घर में ही योगाभ्यास करने को कहा था, लेकिन उन्होंने खुद इसमें अमल नहीं किया। रविवार सुबह वह नेता नगर पार्क कीडगंज में पतंजलि योग पीठ के द्वारा आयोजित योग शिविर में शामिल हुए।
यहां पार्टी एवं मोहल्ले के कई लोगों के साथ उन्होंने योगाभ्यास किया। महानगर अध्यक्ष द्वारा कई लोगों के साथ योगाभ्यास करना भाजपा नेताओं में रविवार को चर्चा का विषय रहा। उनके साथ पार्टी नेता राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्र, मनोज मिश्र, दिलीप केसरवानी, स्मृति श्रीवास्तव, रेखा यादव, मीनू पांडेय, किरण जायसवाल, हिमालय सोनकर समेत पार्टी के कई लोगों ने अभ्यास किया।