फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sport News : यश दयाल ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम में चयनित, राजकोट के लिए रवाना

Fri, 29 Sep 2023 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यश दयाल ईरानी कप के 60वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए राजकोट के लिए रवाना हो चुके हैं। मालूम हो कि ईरानी कप एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसमें शेष भारत क्रिकटे टीम के अलावा रणजी टीम की विजेता टीम और सौराष्ट्र की टीम प्रतिभाग करती है।
विज्ञापन
यश दयाल, क्रिकेटर। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में एक से पांच अक्तूबर तक खेली जाने वाली ईरानी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शेष भारत क्रिकेट टीम में शहर के तेज गेंदबाज यश दयाल का भी चयन किया गया है। ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमिटी ने ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत क्रिकेट टीम) का बृहस्पतिवार को ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई के माध्यम से दी गई है।

विज्ञापन


यश दयाल ईरानी कप के 60वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए राजकोट के लिए रवाना हो चुके हैं। मालूम हो कि ईरानी कप एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है, जिसमें शेष भारत क्रिकटे टीम के अलावा रणजी टीम की विजेता टीम और सौराष्ट्र की टीम प्रतिभाग करती है। मौजूदा समय में शेष भारत ही प्रतियोगिता की चैंपियन टीम है। इससे पहले शहर के मो. कैफ भी उत्तर प्रदेश की रणजी टीम की ओर से इस प्रतियोगिता में वर्ष 2007 में बतौर कप्तान के रूप में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी टीम चैंपियन बनी थी।

यश दयाल के टीम में चुने जाने पर पिता चंद्रपाल दयाल, मां राधा दयाल और बहन सूची दयाल बेहद खुश हैं। पिता ने बताया कि जैसे-जैसे लोगों को यश के टीम में चुने जाने के बारे में पता चल रहा है लोग उन्हें मुबारकबादी के लिए फोन कर रहे हैं। यश इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यश इससे पहले आईपीएल की तर्ज पर खेले गए यूपी लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने कई मौके पर अच्छी गेंदबाजी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें