सिंचाई बाढ़ खंड के एक्सईएन बृजेश सिंह के अनुसार गंगा-यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। चंबल का जल स्तर तेजी से घटने लगा है। इससे राजस्थान की ओर से जल दबाव अब दोबारा बढ़ने की आशंका नहीं है। हालांकि हमीरपुर में दो सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि हो रही है।
इससे माना जा रहा है कि पानी अभी और बढ़ेगा। जल स्तर में अभी कितनी और वृद्धि होगी, इस पर अभी सटीक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुछ देर के लिए गंगा स्थिर हो गई थी, लेकिन फिर एक से डेढ़ सेमी की वृद्धि शुरू हो गई।
गंगा का जलस्तर शाम छह बजे
फाफामऊ -84.91 मीटर
छतनाग - 84.23 मीटर
यमुना का जलस्तर
नैनी - 84.73 मीटर
खतरे का निशान- 84.73 मीटर