फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला से अभद्रता और भ्रष्टाचार लिप्त एक्सईएन सिंचाई निलंबित, सोशल मीडिया पर भी की थी अभद्र टिप्पणी

Sun, 15 Oct 2023 05:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिंचाई विभाग खंड दो ने जिले में पुल-पुलिया और नाला निर्माण में व्यापक खेल किया था। विभागीय जांच में मामला पकड़ में नहीं आने पर मुख्य अभियंता ने विजिलेंस से जांच कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से अभद्रता और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड दो राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शासन ने शनिवार को यह जानकारी सार्वजनिक की है। नालों के निर्माण में हुए खेल की जांच विजिलेंस कर रही है। विभाग के एक सहायक अभियंता और एक अवर अभियंता भी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन



सिंचाई विभाग खंड दो ने जिले में पुल-पुलिया और नाला निर्माण में व्यापक खेल किया था। विभागीय जांच में मामला पकड़ में नहीं आने पर मुख्य अभियंता ने विजिलेंस से जांच कराने का फैसला लिया। एक सप्ताह पूर्व विजिलेंस के अफसरों ने जिले में आकर अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड दो राकेश कुमार, सहायक अभियंता शायद अली, और अवर अभियंता अरविंद सिंह से अभिलेख लेकर जांच प्रारंभ की थी।


शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर संदेश जारी करके कहा कि अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार को महिला से अभद्रता और चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने पर निलंबित कर दिया गया है। बीते एक माह पूर्व महिला कर्मचारी पर टिप्पणी करने का मामला भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। निलंबित अधिशाषी अभियंता से बात करने पर बताया कि अभी उनके पास कोई आदेश नहीं आया है, मगर मामले की जांच विजिलेंस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें