फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से गई बच्ची की जान, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कसारी मसारी चकिया मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से मंगलवार को एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिवारीजनों ने मोहल्ले वालों के साथ क्लीनिक पर हंगामा करते हुए झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसकी शिकायत करने बच्ची के माता पिता परिचितों संग पुलिस के पास भी गए, लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी का आरोप है कि काफी दिनों से क्लीनिक चला रहे व्यक्ति के पास डिग्री नहीं है। मंगलवार को बच्ची की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उसे वहां ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घर वालों के पूछने पर कि कौन सा इंजेक्शन लगाया. जवाब देने के बजाय झोलाछाप झगड़ते हुए उन्हें भगाने लगा।
शोरगुल मचा तो वहां भीड़ जुट गई। बच्ची की मौत से नाराज लोग हंगामा करने लगे। लोगों का गुस्सा देख झोलाछाप वहां से भाग निकला। बच्ची की मौत से दुखी परिवारीजन रोते बिलखते रहे। मां बेहोश होकर गिर पड़ी। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। रात में माता-पिता कुछ लोगों के साथ पहले राजरूपपुर पुलिस चौकी फिर धूमनगंज थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई। शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। क्लीनिक का पंजीकरण नहीं है तो उसे सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें