फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: झूंसी के अरविंद और जौनपुर के निगम के बीच कुश्ती मुकाबला बराबर

Wed, 28 Oct 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। कसैयावर हंडिया के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान
विज्ञापन
ब्लॉक के कसैयावर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित पारंपरिक दंगल में दंगल में कई जनपदों के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। वाराणसी के मोहित ने ग्वालियर के शिवम को, जौनपुर के निगम ने वाराणसी के विवेक को, झूंसी के आदित्य ने मिर्जापुर के मनोज को, भदोही के राणा सिंह ने मिर्जापुर के सुरेंद्र को और जौनपुर के सुजीत ने वाराणसी के आशीष को पटकनी दी।
विज्ञापन

जौनपुर के सुनील ने वाराणसी के अश्वनी को, जौनपुर के इंद्रेश ने कौशाम्बी के आशीष को, झूंसी के निखिल ने फूलपुर के अपूर्व को, मिर्जापुर के अजय ने प्रतापगढ़ के दिलावर को चित किया।
पूर्व विधायक उदयभान करवरिया तथा पूर्व विधायक प्रशांत सिंह ने पहलवानों का हौसला अफजाई किया। आयोजक हंसराज सिंह व रोहित सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर राधेश्याम त्रिपाठी, हरिभान सिंह, हनुमान सिंह, अनिल त्रिवेदी, अनुपम सिंह, रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन





चंडीगढ़ के युवराज बने दंगल के चैंपियन पहलवान
धनूपुर ब्लॉक के हरीपुर मिश्रपुर गांव के पारंपरिक दंगल में अयोध्या के बजरंगी दास को चित करके चंडीगढ़ के युवराज सर्वश्रेष्ठ पहलवान बन गए। चंदौली के राजेश ने मिर्जापुर के अजय को, वाराणसी के संदीप ने कानपुर के मोहित को, राणा सिंह भदोही ने वाराणसी के आशीष को, हनुमानगढ़ी अयोध्या के टमाटर दास ने मिर्जापुर के कंजू को, झूंसी के लक्कड़ ने दिल्ली के गोपाल को प्रयागराज के अरविंद ने गोंडा के मनीष को वाराणसी के पिंकू ने अयोध्या के राजू को वाराणसी के राहुल ने दिल्ली के अंकुर को पटकनी दी। आयोजक मंडल से जुड़े छविनाथ तिवारी, चंद्रिकाप्रसाद तिवारी, दुर्गाप्रसाद तिवारी, रामसेवक, सौरभ तिवारी प्रधान, बालकृष्ण तिवारी, राजकुमार तिवारी, हरिमोहन, सूर्यमोहन, शिवकुमार तिवारी, रामेश्वर तिवारी मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका करुणाकर तिवारी व पवन तिवारी ने निभाई।







क्रिकेट, वॉलीबॉल व कबड्डी में बी फार्मा चतुर्थ वर्ष की टीम बनी विजेता
राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के दौरान श्री साईं कॉलेज आफ फार्मेसी उपरदहां में खेलकूद, शैक्षणिक तथा रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। क्रिकेट, वॉलीबॉल तथा कबड्डी के बालक वर्ग में बी फार्मा चतुर्थ वर्ष की टीम अव्वल रही। कबड्डी के बालिका वर्ग में बी फार्मा द्वितीय वर्ष की टीम तथा स्किट प्रतियोगिता में बी फार्मा द्वितीय वर्ष की सत्यप्रभा ने बाजी मारी। क्विज प्रतियोगिता में बी फार्मा प्रथम वर्ष की टीम तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन में बी फार्मा द्वितीय वर्ष की रुचि पांडेय व सत्यप्रभा ने पहला स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सुनील सिंह ने पदक प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत करके प्रोत्साहित किया। संस्था के संरक्षक डॉ. घनश्याम सिंह, चेयरमैन विनोदकुमार सिंह अशोक, सचिव विवेककुमार सिंह ने छात्रों को बधाई दी। मौके पर निवेदिता तिवारी, मानसिंह, विनीत कुमार, आस्था जायसवाल, सुचिता त्रिपाठी, मनीष तिवारी, विशाल कुमार आदि रहे।

फोटो परिचय। कसैयावर हंडिया के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान

फोटो परिचय। कसैयावर हंडिया के दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें