मौसम की चाल पर निर्भर होता है अभ्यास
स्टेडियम में खिलाड़ी खुले मैदान में कुश्ती का अभ्यास करते हैं। इंडोर हॉल न होने की वजह से मौसम की मार खिलाड़ियों को झेलनी पड़ती है। मौसम ठीक रहता है तो खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। बारिश होने पर अभ्यास प्रभावित हो जाता है।
कुश्ती काे राज्य सरकार द्वारा गोद लिए जाने की जानकारी मुझे नहीं है। कुश्ती के अभ्यास के लिए संसाधन हैं। कुछ संसाधनों के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। - विमला सिंह, क्षेत्रीय खेल अधिकारी
हर रोज कटका झूंसी से यहां अभ्यास करने आता हूं। खुले मैदान की वजह से अभ्यास प्रभावित होता है। कुश्ती हॉल की व्यवस्था हो जाए तो मौसम की वजह से खेल प्रभावित नहीं होगा। - विजय यादव, खिलाड़ी
बड़ी मुश्किल के बाद कुश्ती मिट्टी से मैट पर आई, लेकिन अब भी कुछ संसाधनों के अभाव में हम पदक से चूक रहे हैं। थोड़ी और सुविधाएं मिल जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन करुंगा। - कुलदीप यादव, खिलाड़ी