फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर खुशरोबाग पर डाक आवरण जारी

Wed, 28 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यटन दिवस पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग तथा डाकघर विभाग की ओर से संयुक्त रूप से ऐतिहासिक धरोहर खुशरोबाग पर विशेष आवरण का विमोचन किया गया। इस दौरान प्रयाग को विश्व पर्यटन में स्थापित करने केसंकल्प केसाथ ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने की बात उठी। इस दौरान संगम आरती में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया।इस मौके पर दो पोस्टर और एक फोल्डर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


विशेष आवरण के विमोचन समारोह में महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि कहा कि अपने शहर में विदेशी सैलानी घूमने आते हैं, उनको शहर के बारे में जानकारी के लिए अलग से पहल करनी होगी। प्रयाग बहुत ही पवित्र नाम है जिसको विश्व के पटल पर स्थापित करना होगा। मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा कि पर्यटन को एक सार्थक रूप देने की जरूरत है। शहर में तमाम ऐतिहासिक विरासत हैं जिसे और विकसित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन स्थलों को विकसित करके पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। 

जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने केलिए  खुशरोबाग, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, संगम आदि पर विशेष कवर का अनावरण किया जा चुका है। इससे बाहर के लोगों को हमारी धरोहर के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि शहर में पर्यटन हेतु अलग-अलग पैकेज तय करें जिससे आये सैलानियों को शहर घूमने में सहूलियत होगी। लोगों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा संगम पर नित्य आरती कराई जाती हैं जिसमें ज्यादा ज्यादा लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि हेरिटेज वॉक की रूप-रेखा तैयार कर ली गई है जो जल्द ही अमल में आ जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया, संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में पीएमजी कर्नल एसएफ  रिजवी, निदेशक डाक सेवाएं सुनील राय, एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट, चीफ वार्डेन अनिल गुप्ता, होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंद सिंह, लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव डॉ.विपिन कुमार मिश्रा, उप सचिव एसपी श्रीवास्तव, पर्यटन अधिकारी, गाइड श्वेता विश्वकर्मा सहित कई अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें