इसी प्रकार छावनी सामान्य अस्पताल में कुल सात यूनिट रक्तदान हुआ। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. वैशाली सिंह व डॉ. पीपी शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं सिविल लाइंस के एक स्थानीय होटल में छावनी सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक की तरफ से लगाए गए शिविर में कुल 65 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल के कैंप मैनेजमेंट ऑफीसर ऋग्वेद शर्मा सहित डॉक्टर व चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
वहीं यूफोरियल यूथ सोसाइटी की तरफ व बैंक ऑफ बड़ौदा के शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में बैंक की तरफ से आरएम मनोज कुमार तिवारी, चंद्रकांत चक्रवर्ती, को-कोर्डिनेटर मैनेजर सुमित वरूण व यूथ सोसाइटी से संस्थापक देवेश जयसवाल, उप संस्थापक सौमित्र श्रीवास्तव और प्रयागराज अध्यक्ष आदित्य जयसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
इसके अलावा फाफामऊ पड़िला स्थित सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) शिविर में 36 जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान सीआरपीएफ के डीआईजी विनय अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में एमएलएन मेडिकल कॉलेज के काउंसलर विनोद तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, डॉ. मानसी, अनुराग सिंह, डॉ. गणेश डागर, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला व डीआईजी सुनित राय सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं शांतिपुरम स्थित आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) शिविर में कुल 20 यूनिट रक्तदान हुआ।