फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-डीडीयू के बीच तीसरी लाइन का जल्द शुरू होगा काम

Sun, 11 Jul 2021 07:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • अभी नैनी से डीडीयू के बीच ही होगा काम, डीआरएम ने कहा कि पहली तिमाही में 92 फीसदी ट्रेनें समय पर 
विज्ञापन
रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) के बीच तीसरी लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इस रूट पर जमीन अधिग्रहण का काम तकरीबन पूरा कर लिया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत रेलवे द्वारा अभी नैनी से डीडीयू के बीच ही थर्ड लाइन बिछाने का काम होगा। प्रयागराज से नैनी के बीच थर्ड लाइन बिछाने का काम दूसरे चरण में होगा। इस दौरान यमुना पर रेलवे द्वारा एक नया पुल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज से डीडीयू के बीच तीसरी लाइन बिछ जाने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की समय पालनता में भी खासा सुधार आएगा। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डीआरएम मोहित चंद्रा ने बताया कि प्रयागराज-डीडीयू के बीच थर्ड लाइन का काम जल्द शुरू होगा। इस दौरान डीआरएम ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की तमाम उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

कहा कि वर्तमान समय मंडल में 350 मालगाड़ी और 275 यात्री ट्रेन का संचालन हो रहा है। 275 में से 220 ट्रेनें  ऐसी हैं जिनकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अप्रैल से जून की अवधि में 92 फीसदी ट्रेनें समय पर चली। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक मंडल में ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा हो जाएगी। डीआरएम के अनुसार प्रयागराज मंडल रेल विद्युतीकरण का 89 फीसदी काम हो गया।
विज्ञापन


बिना मास्क वाले यात्रियों  से जुर्माने के रूप में वसूले 4.50 लाख 
डीआरएम ने बताया कि बिना मास्क वाले यात्रियों से 4.50 लाख रुपये की वसूली इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में की गई। इस दौरान यात्री ट्रेन से 148 और मालगाड़ियों से 137 करोड़ रुपये की आय हुई। 

बोर्ड को लेना है कानपुर शताब्दी के प्रयागराज तक के विस्तार का निर्णय
प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों द्वारा कानपुर शताब्दी के प्रयागराज जंक्शन तक के विस्तार की मांग रेल मंत्री द्वारा किए जाने के सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि इस बारे में निर्णय बोर्ड को ही लेना है। डीआरएम ने कहा कि यहां ट्रेन के रखरखाव के लिए मार्जिन समय कम है। प्रयागराज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें