फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त निजी सचिव भर्ती 2010 मामले में आयोग से जवाब तलब

Sun, 11 Jul 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मुकदमा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने  लोक सेवा आयोग प्रयागराज से 2010 की अतिरिक्त निजी सचिव के 250 पदों पर भर्ती को लेकर दाखिल याचिका पर छह हफ्ते में जवाब मांगा है। याची का कहना है कि उसे कट ऑफ मार्क से अधिक अंक पाने के बावजूद चयनित कर नियुक्त नहीं किया गया है। पूछे जाने पर आयोग के खिलाफ सीबीआई जांच की वजह बताई जा रही है। कोर्ट ने याचिका को आठ हफ्ते बाद पेश करने का निर्देश दिया है और कहा है कि आयोग याची की शिथिलता, देरी की आपत्ति उठा सकता है।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने हरीश कुमार की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि उसको 273 अंक मिले हैं और कट ऑफ मार्क 272 घोषित है। आयोग के सचिव से सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो सीबीआई जांच वजह बताई गई। याचिका में उसे सफल घोषित कर नियुक्त किए जाने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें