फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जून 2026 तक पूरा हो जाएगा राम वन गमन पथ परियोजना का काम, पांचवें चरण को नहीं मिली मंजूरी

Sat, 13 Dec 2025 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ-2025 से पहले पूरी होने वाली राम वन गमन पथ परियोजना के लिए अभी लोगों को जून 2026 तक का इंतजार करना पड़ेगा। इस परियोजना का काम पांच चरणों में होना है। इनमें पहले चरण में मोहनगंज के पास टोल का निर्माण और दूसरे चरण में रंग रोगन व लाइटिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
राम वन गमन पथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 से पहले पूरी होने वाली राम वन गमन पथ परियोजना के लिए अभी लोगों को जून 2026 तक का इंतजार करना पड़ेगा। इस परियोजना का काम पांच चरणों में होना है। इनमें पहले चरण में मोहनगंज के पास टोल का निर्माण और दूसरे चरण में रंग रोगन व लाइटिंग का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा तीसरे और चौथे चरण का काम भी लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इनमें तीसरे चरण के तहत शृंग्वेरपुर में 1200 मीटर के छह लेन फ्लाईओवर का काम चल रहा है जो 65 फीसदी तक पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अनुसार मई 2026 तक फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा चौथे चरण में राजापुर यमुना नदी पर बन रहे 900 मीटर के टू-लेन फ्लाईओवर का काम भी 60 फीसदी पूरा हो चुका है। इसका निर्माण जून 2026 तक पूरा हो जाएगा। वहीं पांचवें चरण का काम अभी शुरू नहीं हो सका है। इसमें कुल 42 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण होना है जिसमें 15 किलोमीटर के चित्रकूट बाईपास का काम है। इसके लिए वन विभाग की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अनुमति मिलने के बाद जून 2026 तक पांचवें चरण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


राम वन गमन पथ परियोजना के दो चरणों का काम लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ टोल, रंग रोगन व लाइटिंग का काम शेष है। वहीं तीसरे व चौथे चरण में फ्लाईओवर का काम चल रहा है। पांचवें चरण के तहत 42 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण होना है जिसमें चित्रकूट के पास 15 किलोमीटर का बाईपास है। वन विभाग की मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। संभावना है कि जून 2026 तक पांचों चरणों का काम पूरा हो जाएगा। - आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें