फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज:  जेल में मोबाइल लेकर जाने पर महिला आरक्षी बर्खास्त

Sat, 13 Jul 2019 02:10 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मंझनपुर (कौशाम्बी) प्रयागराज
विज्ञापन
जेल में मोबाइल ले जाने पर महिला आरक्षी बर्खास्त - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जिला कारागार में मोबाइल लेकर जाना एक महिला हेड कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। तलाशी में मोबाइल बरामद होने पर जेलर ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को रिपोर्ट भेज दी, जिसके आधार पर उन्होंने आरक्षी की सेवा समाप्त कर दी। कार्रवाई से जेल कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जिला जेल में तैनात महिला हेड कांस्टेबल (महिला हेड वार्डर) संजू देवी आठ जुलाई को मोबाइल छिपाकर भीतर गई थी। आशंका होने पर जेलर बीएस मुकुंद ने तीन बार उससे इस बारे में पूछताछ की। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में जेलर ने दूसरी महिला आरक्षी से बंद कमरे में तलाशी कराई तो मोबाइल बरामद हो गया।

जेलर ने आरोपी महिला सिपाही को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही उसके खिलाफ वरिष्ठ जेल अधीक्षक नैनी (प्रयागराज) को रिपोर्ट भेज दी, जिसके आधार पर शुक्रवार को जेल अधीक्षक ने महिला आरक्षी को बर्खास्त कर दिया। जेलर ने बताया कि सभी कर्मचारियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। किसी ने भी नियमों की अनदेखी की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


आखिर किसके लिए मोबाइल लेकर गई थी संजू

महिला आरक्षी संजू आखिर किसके लिए मोबाइल लेकर भीतर गई थी। किसी कुख्यात अपराधी के इशारे पर उसने ऐसा किया या किसी को मोबाइल देना था। इन तमाम सवालों का जवाब जेल अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। जेलर का कहना है कि पूछताछ में आरोपी आरक्षी ने कुछ बताया ही नहीं है। 

जेलर बीएस मुकुंद ने कहा कि जेल के भीतर मोबाइल लेकर जाने पर महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ वरिष्ठ जेल अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी गई थी। उन्होंने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। जेल में किसी को भी गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें