फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएसएल-2018 परीक्षा के पहले चरण में आधी रही उपस्थिति

विज्ञापन
ssc chsl 2018
विज्ञापन
सीएचएसएल-2018 परीक्षा के पहले चरण में आधी रही उपस्थिति
विज्ञापन

0 एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के 18 जिलों में एक से 11 जुलाई तक हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2018 के पहले चरण में आधे अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एक से 11 जुलाई के बीच हुई परीक्षा में देश भर में पंजीकृत 29.68 लाख परीक्षार्थियों में से 13.17 लाख परीक्षा में शामिल हुए। वहीं एसएससी मध्य क्षेत्र में पंजीकृत 8.49 लाख परीक्षार्थियों में से 4.29 लाख परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार देश देश भर में 44.37 फीसदी और मध्य क्षेत्र में 50.49 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि सीएचएसएल परीक्षा-2018 पहले चरण में 25 पालियों में हुई। परीक्षा देश भर के 33 राज्यों के 146 शहरों और 361 केंद्रों पर आयोजित की गई। मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आगरा में 44.81, अलीगढ़ में 47.81, प्रयागराज में 50.55, बरेली में 46.31, गोरखपुर में 45.36, झांसी, कानपुर 49.74, लखनऊ 45.90, मेरठ 48.21, मुरादाबाद 52.12, वाराणसी 45.16, आरा 54.80, भागलपुर 51.65, दरभंगा 50.82, पटना 57.68, औरंगाबाद 44.92 एवं पुरनिया में 54.90 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें