तीज पर्व को लेकर सोमवार को पूरे दिन मंदिरों और घरों में महिलाएं पूजन में जुटी रहीं। इस मौके पर अखिल भारत नेपाली एकता समाज की तरफ से समाज की महिलाओं ने तीज पर्व मनाया। समाज की तरफ से सिविल लाइंस के प्रयाग महिला विद्यापीठ सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नेपाली समाज के परंपरागत गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरूआत देविका राना और खुशी थापा के स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद सपना थापा, संस्कृति और पिडकी सेर्वा ने पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित नेपाली लोकगीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति के सदस्य राम प्रसाद वस्थाल मौजूद रहे। अध्यक्षता महिला नगर विभाग की संयोजक गोमा थाम और संचालन सचिव सविता शर्मा ने किया।