फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीपीपीएस और रानी रेवती की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिका प्रसाद पब्लिक स्कूल और रानी रेवती देव स्कूल ने लव श्रीवास्तव मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अपने मुकाबले जीते। बालिका वर्ग में पतंजलि ऋषिकुल और संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। मेयोहाल में सोमवार को खेले गए बालक वर्ग के मुकाबले में डीपीपीएस ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को और रानी रेवती देवी स्कूल ने एचटीएस को हराया। गुरुकुल मॉन्टेसरी ने बीएचएस बी को वॉकओवर दिया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में पतंजलि ऋषिकुल ने इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने डीपीपीएस को हराया। एमपीवीएम ने सेंट अंथोनी को और गुरुकुल मॉन्टेसरी ने रानी रेवती देवी स्कूल को वॉकओवर दिया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। लक्ष्मण अवार्ड विजेता राधे श्याम विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कांत श्रीवास्तव, संयोजक आरएस बेदी, वीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें