फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने आधी रात थाना घेरा

Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी स्थित संगम लिंक अपार्टमेंट परिसर में शराबियों के आतंक, गालीगलौज, अश्लील कमेंट से नाराज महिलाएं रविवार रात सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों और कर्मचारियों को घेर लिया। धक्कामुक्की में एक युवक को चोट भी आई। हंगामे की सूचना पर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों क ो थाने बुलाया तो महिलाएं आधी रात जार्जटाउन थाने पहुंचकर घेराव करने लगीं। वे आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रही थीं। महिलाओं के  साथ थाने पहुंचे लोगों ने भी नारेबाजी कर विरोध जताया। पुलिस देर रात तक रिपोर्ट दर्ज न कर मामला रफादफा करने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

संगम लिंक अपार्टमेंट के रहने वाले लोगों का आरोप है कि रविवार रात कुछ बाहरी लोग पहुंचे और शराब पीकर हंगामा करने लगे। नशे में धुत लोग गालीगलौज करते हुए बाहर निकलने वाली महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। धक्कामुक्की में एक युवक घायल हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। अपार्टमेंट की महिलाओं में अराजकता को लेकर खासा गुस्सा था। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपीे अक्सर ऐसा करते हैं और अपार्टमेंट कर्मचारियों से उनकी मिलीभगत है। मामला बढ़ता देख किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। तब जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह वहां मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इससे नाराजगी बढ़ गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपार्टमेंट की नाराज महिलाओं ने आधी रात जार्जटाउन थाने का घेराव किया। देर रात तक दोनों पक्ष के लोग थाने पर एकत्र रहे। इस मामले में बिल्डर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आज तक उनसे किसी ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है। अपार्टमेंट के कर्मचारियों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि अपार्टमेंट के लोगों का आपसी विवाद है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष जार्जटाउन राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। अगर तहरीर दी जाती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें