फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मनकामेश्वर मंदिर के बाहर महिला से हुआ था दुष्कर्म, पुलिस छेड़खानी मानकर कर रही थी छानबीन

Sun, 10 Sep 2023 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना छह सितंबर की रात करीब 12 बजे हुई थी, जिसके संबंध में एक दिन पहले ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में भी ले लिया। उनसे पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज की गहनता से पड़ताल में पता चला कि आरोपियों में से दो मंटू कुमार, शहबान ने मंदिर के बाहर सो रही महिला से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनकामेश्वर मंदिर के बाहर सो रही मानिसक रूप से कमजोर 22 वर्षीय महिला से सिर्फ छेड़छाड़ ही नहीं बल्कि दुष्कर्म भी हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से पड़ताल में यह बात सामने आने के बाद शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर लिया। साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


घटना छह सितंबर की रात करीब 12 बजे हुई थी, जिसके संबंध में एक दिन पहले ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में भी ले लिया। उनसे पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज की गहनता से पड़ताल में पता चला कि आरोपियों में से दो मंटू कुमार, शहबान ने मंदिर के बाहर सो रही महिला से दुष्कर्म किया था। वहीं, उनका एक साथी फैसल बाइक पर खड़ा होकर रेकी करता रहा।

 

इसी दौरान महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों में से एक वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता है, जबकि अन्य दो काेई काम नहीं करते हैं। कीडगंज थानाध्यक्ष अनिल भगत ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है।


पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटों में दबोचे गए आरोपी
 

इस मामले में कीडगंज एसओ की सक्रियता का नतीजा रहा कि आरोपी कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिए गए। घटना की सूचना शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब उन्हें मिली। इस पर उन्होंने फौरन ही मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और फुटेज व आसपास के दुकानदारों से पूछताछ में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया। रात में ही आरोपी हिरासत में ले लिए गए। जिनसे पूछताछ के बाद मुकदमा दुष्कर्म की धारा में तरमीम कर आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें