फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पति की बेवफाई से दुखी महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दिल्ली कमाने गए पति ने कर ली दूसरी शादी

Sun, 05 Apr 2026 01:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में रविवार को सुबह पति के बेवफाई से दुखी महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। जानकारी होने घर में कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
संगीता पाल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कला गांव में रविवार को सुबह पति के बेवफाई से दुखी महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। जानकारी होने घर में कोहराम मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में पत्नी संगीता पाल दो बच्चों के साथ रहती थी। सुरेन्द्र ने दिल्ली में किसी युवती के साथ चोरी छिपे शादी कर लिया था।
विज्ञापन


सुरेंद्र की दूसरी शादी की जानकारी पिछले नंबर माह में पत्नी संगीता को हुई तो उसके होश उड़ गए और इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दिया। मायके वालों ने संगीता के ससुराल वालों से बात की पर कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार को सुबह संगीता ने अपने कमरे में पंखे के हुक के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। थोड़ी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें