फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक में फंसकर 30 मीटर तक घिसटी महिला, मौत

Thu, 05 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के इफको चौकी क्षेत्र के पूरे भुलई गांव के सामने मृतक महिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
प्रयागराज–जौनपुर राजमार्ग पर बुधवार दोपहर ट्रक में फंसकर 30 मीटर तक घिसटी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे भुलई गांव के सामने उस समय हुआ, जब महिला सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन

इफको पुलिस चौकी के चक अब्दुल रहीम उर्फ पूरेभुलई निवासी रामनरेश विश्वकर्मा की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुधवार दोपहर करीब एक बजे सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक में फंस गई, जिसके बाद चालक ट्रक को लगभग 30 मीटर तक घसीटता ले गया।
इस दौरान महिला के दोनों पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान आशा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। इफको चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें