फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में फिसलने से महिला की ,मौत, फतेहपुर आंगनबाड़ी में थी मुख्य सहायिका

Wed, 07 Sep 2022 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बताया जा रहा है कि एडीए कालोनी नीम सराय  मुंडेरा निवासी अर्चना सिंह मुख्य सहायिका के पद पर फतेहपुर पुर में तैनात थीं। 55 वर्षीय अर्चना बुधवार की सुबह फतेहपुर जाने के लिए पहुंचीं। उन्हें चौरीचौरा एक्सप्रेस से जाना था।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही एक महिला की मौत हो गई। महिला फतेहपुर जिले में मुख्य सहायिका आंगनबाड़ी के पद पर तैनात थी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव उसके परिजनों  को सौंप दिया।

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि एडीए कालोनी नीम सराय  मुंडेरा निवासी अर्चना सिंह मुख्य सहायिका के पद पर फतेहपुर पुर में तैनात थीं। 55 वर्षीय अर्चना बुधवार की सुबह फतेहपुर जाने के लिए पहुंचीं। उन्हें चौरीचौरा एक्सप्रेस से  जाना था। जब तक वह प्लेटफार्म पर पहुंचती, तब तक प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन चलने लगी। इस दौरान अर्चना ने अपने कदम तेज कर दिए। वह चलती  ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगीं। इसी बीच उनका पैर फिसल गया। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच की खाली जगह से वह काफी दूर तक घिसटती चली गईं।


प्लेटफार्म में मौजूद तमाम लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। बाद में ट्रेन रुकी तो ट्रैक पर गंभीर रूप से घायलावस्था में वह दिखी। उनके सिर का भी ऊपरी हिस्सा कट गया था। हालांकि आरपीएफ ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उन्हें  मृत घोषित कर दिया गया।  सूचना पाकर उनका पुत्र प्रियांशु और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। बताया गया कि अर्चना नियमित रूप से चौरीचौरा से ही फतेहपुर जाती थीं। जीआरपी एसआई पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें