फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती को सरेशाम कार में खींच ले गया सिरफिरा

Sun, 13 Oct 2019 12:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
छात्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिविल लाइंस में शनिवार शाम प्रतियोगी छात्रा को सिरफिरा कार मेें खींच कर अगवा कर ले गया। जानकारी पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी की जिसके करीब दो घंटे बाद आरोपी को म्योहाल के पास से पकड़कर छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


अमेठी की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा सिविल लाइंस में पीवीआर के पीछे स्थित एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। शनिवार को वह सरदार पटेल मार्ग स्थित कोचिंग में पढ़ने वाले अपने एक दोस्त के साथ पीवीआर में मूवी देखने गई थी। शाम छह बजे के करीब वह दोस्त सत्यम वर्मा संग हॉस्टल लौट रही थी तभी उसके गांव का रहने वाला चंचल तिवारी वहां पहुंचा।

आरोप है कि चंचल ने हाथ पकड़कर छात्रा को कार में खींच लिया और फिर उसे लेकर भागने लगा। सत्यम ने घटना की सूचना अपने दोस्त वैभव को दी जिसने पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही सीओ व्रजनारायण सिंह हॉस्टल पहुंच गए और वायरलैस पर सूचना प्रसारित कर शहर भर में घेराबंदी कराई। करीब दो घंटे बाद आरोपी को म्योहाल चौराहे पर पकड़कर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने रास्ते में बेल्ट से उसकी पिटाई भी की। दोनों को थाने लाया गया जिसके बाद देर रात तक पुलिस आरोपी से पूछताछ करती रही। सीओ व्रजनारायण सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना की वजह क्या रही। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने छात्रा को अगवा करने की कोशिश क्यों की। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें