फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली थी विवाहिता

Sat, 01 Jun 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
hanged
विज्ञापन

सिविल लाइंस में हीरा हलवाई चौराहे के पास बंधवाकला मोहल्ले में नवविवाहिता संदिग्ध हाल में फंासी पर लटकी मिली। आरोप है कि पति व अन्य परिजन शव लेकर रसूलाबाद घाट पर पहुंच गए। हालांकि बाद में पहुंचे मायकेपक्ष के अन्य लोगों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस बुला ली। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बंधवाकला मोहल्ले में रहने वाला राजेश एक जज का कर्मचारी है। चार महीने पहले उसकी शादी धूमनगंज निवासी वंदना(25) से हुई थी। घर में दोनों के अलावा राजेश के पिता भी रहते हैं। शुकव्रार सुबह 11 बजे के करीब राजेश काम के सिलसिले में बाहर चला गया। परिवारवालों का कहना है कि अचानक वंदना अपने कमरे में चली गई और इसके बाद बाहर नहीं आई। काफी देर हो जाने पर ससुर ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शोरगुल पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर राजेश व धूमनगंज से वंदना का भाई अनिल भी आ गया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वंदना फांसी पर लटकी मिली। जिसके बाद पति व अन्य लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रसूलाबाद घाट पर पहुंच गए। इसी दौरान पहुंचे मायके पक्ष के कुछ अन्य लोगों ने हत्या का शक जताया और सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के परिवारवाले मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। हालांकि उन्होंने कोई तहरीर फिलहाल नहीं दी है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें