फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन रेतने की कोशिश के बाद फांसी पर लटक गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्दन रेतने की कोशिश के बाद फांसी पर लटक गई महिला
विज्ञापन

धूमनगंज की घटना, दोपहर में हुई पुलिस को जानकारी
पति से हो चुका था तलाक, अकेली ही रहती थीं घर में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के बम्हरौली स्थित अल्का विहार कॉलोनी में रहने वाली अंजना सिंह(35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उन्होंने चाकू से अपनी गर्दन रेतने का भी प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
मूल रूप से सरायइनायत के सीहीपुर की रहने वाली अंजना बम्हरौली स्थित अल्का विहार कॉलोनी में रहती थी। कुछ साल पहले ही उन्होंने मकान बनवाया था और वह यहां अकेली ही रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, उनकी शादी कौशाम्बी में हुई थी और कई साल पहले पति से तलाक हो चुका था। रोज की तरह सोमवार सुबह काम वाली और उसके बाद आया दूध वाला दरवाजा न खुलने पर वापस चले गए। दोपहर में काम वाली फिर आई लेकिन इस बार भी बहुत आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर उसने पड़ोसी को बताया जिसकी सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद धूमनगंज पुलिस भी आ गई। पुलिस छत पर लगा जाल हटाकर कमरे में दाखिल हुई तो अंजना फांसी पर लटकी मिली। रस्सी से बनाए गए फंदे पर फांसी लगाई गई थी। जख्म के निशान को देखने से पता चला कि उन्होंने गर्दन रेतने की भी कोशिश की थी और पास ही में चाकू भी पड़ा मिला। पुलिस के सूचना देने पर मृतका के बहन-बहनोई भी आ गए। जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बहन रंजना ने बताया कि कई साल पहले उनके पिता ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। इसके अलावा भाई की भी हादसे में मौत हो गई थी। अंजना के बारे में उसने बताया कि तलाक के बाद से वह काफी तनाव में रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करती थी। यहां तक कि उससे भी कभी-कभी ही बातचीत करती थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यही माना जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा चाकू
उधर घटना की जानकारी पर सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया। फोरेंसिक टीम ने न सिर्फ मौके से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए बल्कि शव के पास से बरामद चाकू भी कब्जे में ले लिया। सीओ का कहना है कि चाकू फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल मामला खुदकुशी का ही लग रहा है क्योंकि दरवाजा भीतर से बंद था। साथ ही इसमें प्रवेश का कोई और रास्ता नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें