फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj : घर के भीतर महिला की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Tue, 30 Aug 2022 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बक्सी खुर्द में आसिफ सिद्दीकी अपनी पत्नी सलमा सिद्दीकी के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। फिलहाल पति-पत्नी अकेले रहते थे। मंगलवार की दोपहर में आसिफ किसी काम से शहर में निकले थे। दोपहर 12 बजे जब वह लौटे तो पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
कत्ल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

दारागंज थाना क्षेत्र के बक्शी खुर्द मुहल्ले में मंगलवार को दोपहर में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में महिला अकेली थी। उसका पति किसी काम से शहर में निकला था। घर लौटकर आया था तो पत्नी की खून से लथपथ लाश मिली। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बक्सी खुर्द में आसिफ सिद्दीकी अपनी पत्नी सलमा सिद्दीकी के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। फिलहाल पति-पत्नी अकेले रहते थे। मंगलवार की दोपहर में आसिफ किसी काम से शहर में निकले थे। दोपहर 12 बजे जब वह लौटे तो पत्नी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। यह देख वह सन्न रह गए। शोरगुल मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के अलावा एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें