बुधवार को मृतका का अन्तिम संस्कार ससुराल भगेसर में किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विगत 24 मई को एनीमिया के मरीज का पथरी का ऑपरेशन करने से मौत के बाद सीएमओ के आदेश से डिप्टी सीएमओ द्वारा हॉस्पिटल को सील करते हुए पंजीकरण निरस्त किया गया था। फिर भी सील तीसरे दिन से ही हॉस्पिटल निरन्तर चल रहा है और आए दिन गलत इलाज से मरीजों की मौत हो रही है। ज्यादा बवाल बढ़ने पर लेनदेन कर मामले को रफ़ादफा कर दिया जाता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यह अस्पताल जब से खुला है तब से यही होता चला आ रहा और तो और लोगों के कई बार शिकायत करने के बावजूद यहां मौत का खेल रुक नहीं रहा है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर डीएम ने टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश सीएमओ को दिया है।