वाराणसी में तैनात पुलिस निरीक्षक गोपाल कन्हैया की पत्नी सुषमा (50) की सिविल लाइंस स्थित मायके में मौत हो गई। इसकी सूचना उन्हें बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दी गई। वह दोपहर करीब 1:30 मौके पर पहुंचे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में तैनात पुलिस निरीक्षक गोपाल कन्हैया की पत्नी सुषमा (50) की सिविल लाइंस स्थित मायके में मौत हो गई। इसकी सूचना उन्हें बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे दी गई। वह दोपहर करीब 1:30 मौके पर पहुंचे। वहां अंतिम संस्कार की तैयारी हो चुकी थी लेकिन शव की हालत देखकर गोपाल और उनकी बहन सावित्री पोस्टमार्टम के लिए अड़ गए।
विज्ञापन
गोपाल के मुताबिक, सुषमा के मायके वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। काफी देर चले विवाद के बीच शाम को शव रसूलाबाद घाट पर पहुंचा दिया गया। ऐसे में पुलिस को सूचना दी। शिवकुटी थाना पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में पहुंचाया।
गोपाल ने बताया कि उनका घर धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला पुरवा में है। वह वाराणसी के पुलिस लाइन में तैनात हैं। उनकी कोई संतान नहीं है। पत्नी दिवाली के दौरान मायके गई थी। शरीर पर कई निशान देखकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना लग रहा था, इसलिए पोस्टमार्टम करवाया है।