फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : दोबारा शारीरिक माप कराने की मांग पर निर्णय ले बोर्ड, होमगार्ड भर्ती से जुड़े 23 अभ्यर्थियों को राहत

Sat, 21 Nov 2026 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने होमगार्ड भर्ती से जुड़े 23 अभ्यर्थियों को राहत दी है। कोर्ट ने दोबारा शारीरिक माप कराने की मांग पर पुलिस भर्ती बोर्ड को उनके प्रत्यावेदन पर 12 सप्ताह में कानून के अनुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने होमगार्ड भर्ती से जुड़े 23 अभ्यर्थियों को राहत दी है। कोर्ट ने दोबारा शारीरिक माप कराने की मांग पर पुलिस भर्ती बोर्ड को उनके प्रत्यावेदन पर 12 सप्ताह में कानून के अनुसार निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने यह आदेश देते हुए याचिका निस्तारित कर दी।

विज्ञापन


औरैया के सचिन यादव और 22 अन्य अभ्यर्थियों ने याचिका दाखिल कर होमगार्ड पद पर चयन के लिए अपनी अभ्यर्थिता पर विचार करने की मांग की थी। याचियों का कहना था कि उनकी शारीरिक मानक परीक्षा दोबारा कराई जाए। यदि वे निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें नियुक्ति के लिए विचार में लिया जाए।

याचियों की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड के संबंधित अधिकारी के समक्ष कई प्रत्यावेदन दिए हैं। इनमें तीन और चार अगस्त 2026 को दिए गए प्रत्यावेदन भी शामिल हैं लेकिन अब तक उन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस पर कोर्ट ने भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया कि वह सभी अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों पर 12 सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार निर्णय ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें