फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रसव के बाद महिला की मौत, तीमारदारों ने अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा के रामनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। तीमारदार शहर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत से नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। तीमारदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की तब जाकर आक्रोशित तीमारदार शांत हुए।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के बकचूंदा गांव के राहुल जैसल की पत्नी संगीता उम्र 25 वर्ष बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। तीमारदारों ने उसे रामनगर की एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक द्वारा बरती गई लापरवाही से प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उसे शहर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में वह दम तोड़ दी। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया की मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें