फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कुलदीप ने पोलवाॅल्ट में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा विकास खंड के अलावलपुर गांव निवासी कुलदीप यादव ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना में आयोजित 5वें इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5.10 मीटर ऊंची छलांग लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। जानकारी मिलने पर घर परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


अलावलपुर गांव निवासी कुलदीप यादव ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के हैदराबाद स्थित वारंगल स्टेडियम में आयोजित 5वें इंडियन ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पोलवाॅल्ट प्रतियोगिता में 5.10 मीटर ऊंची छलांग लगा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता पर घर परिवार के साथ ही गांव में खुशी का माहौल है। उनकी कामयाबी पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव, जिला पंचायत सदस्य अंकेश पटेल आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें