केस एक
रविवार की भोर में तकरीबन दो बजे बेला कछार रोड पर हरदोई सादात नगर निवासी शिम्मी देवी पत्नी प्रदीप कुमार की एमजी हेक्टर गाड़ी नंबर यूपी 14 ईआर 4003 गाड़ी से अचानक धुंआ निकलने लगा तो लोगों ने आवाज दी। गाड़ी में बैठे करीब पांच लोग जैसे ही बाहर निकले गाड़ी धूं- धूं कर जलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर जब तक आग बुझाती कार पुरी तरह जल गई।
केस दो
दूसरी घटना मलका सराव रोड पर ओवरब्रिज के निकट हुई। जहां प्रयागराज दरभंगा कालोनी निवासी नीतू सिंह पत्नी रणजीत सिंह की महेंद्रा स्कार्पियों एन गाड़ी में इसी कारण से आग लग गई। उसमें बैठे छह लोगों को किसी तरह बाहर निकाला जा सका।
केस तीन
तीसरी घटना बेला कछार क्षेत्र में ही मारूति अर्टिका गाड़ी से धुंआ निकलने पर सीसा तोड़ कर किसी तरह राहगिरों एवं फायर कर्मियों ने बचाव किया। सीएफओ रवींद्र मिश्रा ने बताया कि अलग- अलग तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। एक गाड़ी का सीसा तोड़ कर जलने से पहले बचा लिया गया।