इस एप को प्रधानाचार्य अपने एंड्रायड फोन में यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके माध्यम से प्रधानाचार्य विद्यालय की फोटो खीचेंगे। ऐसा करते ही स्कूल की लोकेशन बोर्ड के सर्वर पर अपलोड हो जाएगी। लोकेशन अपलोड होते ही परीक्षा केंद्रों के बीच की दूरी को लेकर आने वाली समस्या भी खत्म हो जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारित करने के लिए नए मोबाइल एप की मदद लेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नया एप विकसित कराया गया है।
विज्ञापन
इस एप को प्रधानाचार्य अपने एंड्रायड फोन में यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके माध्यम से प्रधानाचार्य विद्यालय की फोटो खीचेंगे। ऐसा करते ही स्कूल की लोकेशन बोर्ड के सर्वर पर अपलोड हो जाएगी। लोकेशन अपलोड होते ही परीक्षा केंद्रों के बीच की दूरी को लेकर आने वाली समस्या भी खत्म हो जाएगी।
यूपी बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों से जीओ लोकेशन के जरिए आसपास के स्कूलों की दूरी की जानकारी ली जाती थी, लेकिन हर साल इसमें कई खामियां मिलती थी। शिकायत आने के बाद परीक्षा केंद्रों में कई बार बदलाव करने पड़ते थे। बोर्ड ने इस समस्या को खत्म करने के लिए यह नया मोबाइल एप विकसित कराया है।