इधर भीषण ठंड और कोहरे से ट्रेनें भी काप रहीं हैं। सोमवार को इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री भी ठिठुरते नजर आए। प्रयागराज, हमसफर एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें सोमवार को घंटों देर से जंक्शन पर पहुंचीं। प्रयागराज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह सवा सात बजे से तकरीबन तीन घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची , तो हमसफर एक्सप्रेस ने भी समय का साथ छोड़ दिया और साढे़ चार घंटे विलंब से पहुंची।
इसके अलावा रीवा एक्सप्रेस चार घंटे 17 मिनट, जयपुर एक्सप्रेस दो घंटे एक मिनट, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, मंडुवाडीह एक्सप्रेस चार घंटे सात मिनट, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे दो मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट, संगम एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, शिवगंगा एक्सप्रेस एक घंटे 24 मिनट और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस छह घंटे 11 मिनट विलंब से प्रयागराज पहुंची।